चण्डी चौक के पास आपसी लड़ाई-झगड़े के दौरान दी गई थी अपहरण की झूठी सूचना सूचना मिलते ही रोड़ीबेलवाला चौकी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर युवकों को चौकी बुलाया |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कोतवाली नगर | रात्रि चण्डी चौक, हरिद्वार के पास कुछ युवकों के बीच आपसी लड़ाई-झगड़ा एवं शोर-शराबा हुआ । अपने आपसी विवाद को छिपाने के उद्देश्य से उन्हीं युवकों में से किसी द्वारा पुलिस को अपहरण की झूठी सूचना दी गई । पुलिस को सूचना प्राप्त होते ही चौकी रोड़ीबेलवाला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और संबंधित युवकों को चौकी पर बुलाकर पूछताछ की। पूछताछ में आपसी विवाद के दौरान अपहरण की झूठी सूचना दिए जाने का मामला प्रकाश में आया । पुलिस द्वारा सभी संबंधित युवकों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई । हरिद्वार पुलिस की अपील है कि पुलिस को झूठी सूचना देकर गुमराह न करें। अफवाह फैलाने एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *