चेकिंग के दौरान 01 संदिग्ध युवक अवैध चाकू के साथ पुलिस ने दबोचा आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों पर जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग का अभियान लगातार जारी है । इसी क्रम में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग एवं गश्त के दौरान महिन्द्रा कंपनी के सामने खाली ग्राउंड से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ । संदिग्ध की पहचान मुस्तकीम पुत्र स्व0 मौ0 अनीस, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम नीदड़ू, थाना धामपुर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी ग्राम दादूपुर सलेमपुर, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई । पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध थाना सिडकुल में मु0अ0सं0 490/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आवश्यक वैधानिक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं |

*बरामदगी*
01 अदद अवैध चाकू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *