रिपोर्ट – वंश शर्मा
कनखल | पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों एवं हुड़दंगियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस टीम द्वारा बाल्मीकि बस्ती, कनखल में लड़ाई-झगड़ा एवं हुड़दंग करने वाले एक व्यक्ति को धारा 170 BNSS के अंतर्गत हिरासत में लिया गया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम पता आरोपित*
हर्षित गुप्ता पुत्र अरविन्द गुप्ता, निवासी बैरागी कैम्प, थाना कोतवाली कनखल, हरिद्वार















Leave a Reply