रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस ने एक और सफल ऑपरेशन अंजाम दिया है जहां प्रयागराज कुंभ में अपने परिवार से बिछड़े विराज विगह थाना कुटुम्बा/अम्बा जिला औरंगाबाद बिहार निवासी बुजुर्ग को A.H.T.U. और कलियर पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम ने बरामद कर काफी मशक्कत के बाद बुजुर्ग के परिजनों से संपर्क किया और बुजुर्ग की तलाश में विगत 02 वर्ष से भटक रहे परिवार को सुकून के पल दिए । कोतवाली कलियर क्षेत्रांतर्गत सत्यापन अभियान के दौरान संयुक्त टीम में नियुक्त कॉस्टेबल मुकेश कुमार को कलियर शरीफ मजार परिसर जूता स्टाल के पास आते जाते व्यक्तियों से खाने पीने की चीज व पैसे मांग रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति(उम्र लगभग 65 वर्ष) मिले जिन्होंने पूछताछ के दौरान खुद को बिहार निवासी बताते हुए जानकारी दी कि वह प्रयागराज कुंभ में अपने परिवार से बिछड़ गए थे और तब से वह ऐसे ही भटक रहे हैं । बुजुर्ग से सहानुभूति जताते हुए पुलिस टीम ने बताए गए पते से संबंधित थाने के प्रभारी का संपर्क साधकर उनसे बात की गई और उक्त पते को तस्दीक कराकर उस बुजुर्ग व्यक्ति का नाम/फोटो भेजकर परिजनों के संबंध मे जानकारी ली गई।। कुटुम्बा थाना प्रभारी के द्वारा शीघ्र अति शीघ्र परिजनों के बारे मे जानकारी कर उनके मोबाइल फोन से वीडियो कॉल द्वारा बात कराई गई । उक्त बुजुर्ग व्यक्ति के बेटे अंकित ने वीडियो कॉल पर जब अपने पिताजी से बात की तो रोने लगा और बताया कि सर यही हमारे पिताजी है जो प्रयागराज कुम्भ में गांव वालों के साथ स्नान करने गये थे और वहीं से उनसे बिछड़ गए थे। तब से दो वर्ष के लम्बे अंतराल में परिजन लगातार बुजुर्ग की तलाश कर रहे थे लेकिन कोई पता नहीं लगा । उक्त बुजुर्ग व्यक्ति के बेटे तुरन्त कल रात को ही ट्रेन के जरिए पहले हरिद्वार और फिर अन्य साधन से आज कलियर पहुंचे। अपने पिताजी को देख लिपटकर रोते हुए बेटे ने उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया । बुजुर्ग को केंद्रीय बल C.I.S.F. में उप निरीक्षक के पद पर तैनात उनके बेटे व अन्य परिचित के सुपुर्द कर उनका ख्याल रखने की सलाह देकर कोतवाली से विदा किया गया ।















Leave a Reply