अवैध शराब तस्करी एवं नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 04 शराब तस्कर गिरफ्तार, 15 लीटर कच्ची शराब बरामद; ड्रिंक एंड ड्राइव में 01 चालक गिरफ्तार, वाहन सीज ।

पिथौरागढ़ | जनपद पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब की तस्करी, नशे में वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में विगत दिवस जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 04 अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया तथा एक वाहन चालक को शराब पीकर वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान कुमौड़ स्थित एक ढाबे में अवैध रूप से शराब परोसने एवं बेचने वाले ढाबा संचालक युवराज सिंह निवासी ख्वांकोट को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

थानाध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक ललित सिंह को गिरफ्तार किया गया तथा संबंधित वाहन को सीज किया गया।

थानाध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 दिनेश शर्मा, अपर उ0नि0 विनोद भट्ट, हे0का0 जगदीश फर्त्याल एवं हे0का0 प्रेम पुरी द्वारा अलग-अलग कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित तीन अभियुक्तों को 05-05 लीटर (कुल 15 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

1.       ललित सिंह निवासी लोहाथल।
2.       नन्दन सिंह निवासी ग्राम कुड़ी, थल।
3.       बलवंत सिंह निवासी ग्राम लोहाथल।
तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *