छठ पूजा पर्व के अवसर पर मुनिकीरेती में मां गंगा के तटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही टिहरी पुलिस, जल पुलिस एवं फ्लड कंपनी |

टिहरी | प्रातः थाना मुनिकीरेती क्षेत्रांतर्गत स्थित भरत घाट, स्वामी नारायण घाट एवं स्वामी दयानंद घाट पर श्रद्धालुओं द्वारा आस्था एवं उत्साह के साथ छठ पूजा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां गंगा के पावन तट पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा धार्मिक परंपराओं के अनुसार सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की । छठ पूजा पर्व के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही एवं गंगा में स्नान तथा पूजा-अर्चना के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए । थाना मुनिकीरेती पुलिस के साथ जल पुलिस एवं फ्लड कंपनी के जवानों को भरत घाट, स्वामी नारायण घाट एवं स्वामी दयानंद घाट सहित प्रमुख घाटों पर लगातार ड्यूटी पर तैनात रखा गया। पुलिस एवं जल पुलिस की टीमें श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क रहीं तथा गंगा तटों पर निरंतर निगरानी रखी गई । ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं जल पुलिस के जवानों द्वारा श्रद्धालुओं को गंगा के गहरे पानी में न जाने, सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान एवं पूजा-अर्चना करने तथा निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस एवं फ्लड कंपनी की टीमें मुस्तैदी के साथ तैनात रहीं । टिहरी पुलिस का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है । टिहरी पुलिस सभी श्रद्धालुओं से अपील करती है कि धार्मिक आयोजनों एवं गंगा घाटों पर पहुंचने के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *