टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद के सभी 12 थानों में गठित टीम गौरा द्वारा महिला सुरक्षा, बालिका सशक्तीकरण एवं आत्मरक्षा को लेकर निरंतर जागरूकता एवं प्रशिक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। विगत 7 माह से टीम की प्रशिक्षित महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के स्कूलों एवं कॉलेजों में जाकर छात्राओं को आत्मरक्षा (Self Defence), अनआर्म्ड कॉम्बैट (बिना हथियार आत्मरक्षा) एवं उनके विधिक अधिकारों के संबंध में जानकारी देने के साथ ही व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
👮🏻♀️ टीम गौरा के प्रमुख कार्य एवं योगदान
आत्मरक्षा प्रशिक्षण: स्कूलों एवं कॉलेजों में छात्राओं को विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए अनआर्म्ड कॉम्बैट (बिना हथियार आत्मरक्षा) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा कर सकें । कानूनी एवं साइबर जागरूकता: महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके विधिक अधिकारों, गुड टच-बैड टच, साइबर अपराधों से बचाव तथा POCSO एवं POSH जैसे महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी दी जा रही है । नियमित गश्त एवं त्वरित सहायता: स्कूलों, कॉलेजों के आसपास एवं संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्त कर छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है । डिजिटल सुरक्षा एवं हेल्पलाइन: महिलाओं एवं बालिकाओं को आपातकालीन सहायता प्राप्त करने के लिए उत्तराखंड पुलिस के गौरा शक्ति ऐप (Gaura Shakti App), SHe-Box एवं महिला हेल्पलाइन सेवाओं के उपयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है । जनपद के सभी 12 थानों में गठित टीम गौरा की कमान प्रशिक्षित महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सौंपी गई है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, आत्मनिर्भर बनाने तथा समाज में उनके लिए सुरक्षित एवं भरोसेमंद वातावरण तैयार करना है ।
एसएसपी ने की टीम गौरा के कार्यों की समीक्षा, टी-शर्ट वितरित कर बढ़ाया उत्साह
इसी क्रम में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा टीम गौरा की सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विगत 7 माह के दौरान टीम द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए सदस्यों से फीडबैक प्राप्त किया गया। एसएसपी द्वारा महिला पुलिस कर्मियों के प्रयासों एवं कार्यों की सराहना करते हुए उनके उत्साहवर्धन के लिए टीम गौरा की टी-शर्ट वितरित की गई।
🔸इस अवसर पर एसएसपी ने सभी सदस्यों को महिला एवं बालिका सुरक्षा के प्रति पूरी संवेदनशीलता, तत्परता एवं समर्पण के साथ कार्य करने तथा स्कूलों में छात्राओं के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।
👮🏻♀️ एसएसपी द्वारा टीम गौरा को दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश
साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता: छात्राओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में नियमित रूप से जागरूक किया जाए । टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) का उपयोग: फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खातों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन सक्रिय करने के प्रति जागरूक किया जाए । पॉक्सो अधिनियम के प्रति जागरूकता: छात्राओं के साथ-साथ छात्रों को भी लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) के प्रावधानों एवं बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएं।
👮🏻♀️ महिला सुरक्षा एवं बालिका सशक्तीकरण के लिए टिहरी पुलिस प्रतिबद्ध
टीम गौरा द्वारा संचालित जागरूकता एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रमों से छात्राओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता और आत्मनिर्भरता की भावना को बढ़ावा मिल रहा है। एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे के नेतृत्व में टिहरी पुलिस का निरंतर प्रयास है कि प्रत्येक महिला एवं बालिका अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो, स्वयं को सुरक्षित महसूस करे तथा किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना करने में सक्षम बने।
👨🏻✈️ टिहरी पुलिस की अपील
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, साइबर अपराध अथवा अन्य समस्या की स्थिति में चुप न रहें, बल्कि तत्काल पुलिस को सूचना दें। टिहरी पुलिस आपकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है।
टिहरी पुलिस — सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध।















Leave a Reply