चंपावत | रेखा यादव,पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा* पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चौकी बैराज, थाना बनबसा पुलिस* द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन चेकिंग व सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही सीमा क्षेत्र में निरंतर निगरानी रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी अवांछित गतिविधि को समय रहते रोका जा सके । सीमा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चम्पावत पुलिस पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ निरंतर चेकिंग अभियान चला रही है ।
सीमाओं की सुरक्षा, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता ।














Leave a Reply