फायरमैन नीरज जोशी ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया सफलता का परचम |

चंपावत | बैंगलोर (कर्नाटक) में आयोजित द्वितीय ऑल इंडिया फायर सर्विस प्रतियोगिता-2026 के Truck Pull इवेंट में फायर स्टेशन चम्पावत में तैनात फायरमैन नीरज जोशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया । यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और खेल भावना का प्रतीक है। उनकी इस सफलता से पूरे जनपद में हर्ष और गौरव का माहौल है । रेखा यादव,पुलिस अधीक्षक द्वारा फायरमैन नीरज जोशी को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं ।

आपकी उपलब्धि, पूरे चम्पावत का गौरव!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *