बागेश्वर | उत्तराखंड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ जनपद बागेश्वर में अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। इस ऐतिहासिक अवसर पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर राज्य निर्माण के अमर शहीदों और आंदोलनकारियों के योगदान को याद किया गया । इसी क्रम में कोतवाली स्थित शहीद स्मारक परिसर में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा (IPS) ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके सर्वोच्च त्याग और बलिदान को सादर* नमन किया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र और प्रगतिशील उत्तराखंड को देख रहे हैं, वह हमारे शहीदों के बलिदान और आंदोलनकारियों के कड़े संघर्ष की बदौलत है। उनके सपनों के अनुरूप राज्य के विकास और जनपद में कानून व सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए बागेश्वर पुलिस सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध |
राज्य स्थापना दिवस पर बागेश्वर पुलिस ने शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि |
















Leave a Reply