पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर जितेंद्र मेहरा IPS के निर्गत आदेश– निर्देश दीपावली पर्व के दौरान विशेष अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के अनुपालन में |

बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा IPS के निर्गत आदेश– निर्देश दीपावली पर्व के दौरान विशेष अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के अनुपालन में | फयर सर्विस बागेश्वर द्वारा अग्नि सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया | प्रभारी अग्निशमन अधिकारी FSSO दिनेश चंद्र पाठक एवं प्रशिक्षु FSSO सचिन सेमवाल द्वारा फायर कर्मियों के साथ सरयू तट पर स्थापित अस्थाई आतिशबाजी दुकानों का अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित दुकान स्वामियों को अग्निशमन उपकरणों को सक्रिय रखने व विशेष सतर्कता बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित सचिन हुंडई शोरूम, महिंद्रा शोरूम एवं टाटा मोटर्स शोरूम का भी अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण कर संबंधित को अग्निशमन व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *