घर से बिना बताए गई महिला को नाबालिग बेटी सहित कर्णप्रयाग पुलिस ने उत्तर प्रदेश से 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द |

कर्णप्रयाग | वादी स्थानीय निवासी द्वारा कोतवाली कर्णप्रयाग पर आकर सूचना दी गई कि उनकी पत्नी अपनी नाबालिग बेटी को लेकर बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं। परिजनों द्वारा काफी ढँढूखोज करने के पश्चात भी उनका कोई पता नहीं चल पाया है । मामले की संवेदनशीलता एवं महिला और नाबालिग बालिका की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की । गठित पुलिस टीम द्वारा कुशलता से सुरागरसी-पतारसी करते हुए गुमशुदा महिला के संबंध में कई संभावित स्थानों पर जाकर जानकारी जुटाई गयी। पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप महिला व नाबालिग को कर्णप्रयाग से सकुशल बरामद कर दोनों को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *