उत्तरकाशी | प्रातः करीब 7 बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के समीप डबरानी की ओर एक इनोवा कार(UK 08 TA 6040) भागीरथी नदी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ एवं आपातकालीन सेवा की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया ।
दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार गंगोत्री की ओर जा रही थी, जिसमें गुजरात के 6 यात्रियों एवं चालक सहित कुल 7 लोग सवार थे । पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ एवं अन्य रेस्क्यू टीमों द्वारा अब तक नदी तट से 4 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 1 गंभीर घायल व्यक्ति को रेस्क्यू किया गया है। शेष 2 की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है । नदी में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस एवं अन्य बचाव दल घटनास्थल पर लगातार राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। घायल को हेली के माध्यम से रेफर किये जाने की कार्यवाही गतिमान है ।
*मृतक-*
1- पटेल अशोकबेन(49 वर्ष) निवासी 2nd फ्लोर शिवालिंग रेजीडेन्सी, ललिता चौकडी, कटारगम, सूरत सिटी गुजरात
2- रुतिका अशोकभाई पटेल(19 वर्ष) निवासी 2nd फ्लोर शिवालिक रेजीडेन्सी, ललिता चौकडी, कटारग, सूरत सिटी, गुजरात
3- घनश्याम भाई सरवालिया(32 वर्ष) निवासी गुजरात
4- सुरेन्द्र सिंह निवासी हरिद्वार(चालक)
*घायल-*
पटेल वेदान्त अशोकभाई(17 वर्ष), निवासी 2nd फ्लोर शिवालिंग रेजीडेन्सी, ललिता चौकडी, कटारगम, सूरत सिटी गुजरात।
*लापता-*
1- पटेल सुधा बेन अशोकभाई(45 वर्ष), निवासी 2nd फ्लोर शिवालिक रेजीडेन्सी, ललिता चौकडी, कटारगम, सूरत सिटी, गुजरात
2- पटेल किरनबेन विशालभाई(34 वर्ष), सरवालियाना चौरा पासे सायला, सुरेन्द्ररा नगर, गुजरात।
















Leave a Reply