पौड़ी | नीरज गुप्ता (उम्र 52 वर्ष), निवासी नोएडा, जनपद गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश, को पनम्बी रिसोर्ट से गंगा नदी, भोगपुर तल्ला की ओर जाते हुए देखा गया था। इसके पश्चात उनके लापता होने की सूचना थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा तत्परता से आवश्यक कार्रवाई करते हुए लापता व्यक्ति के संबंध में जानकारी जुटाने एवं उनकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। गुमशुदा व्यक्ति की तलाश हेतु पुलिस, SDRF टीमें लगातार संयुक्त रूप से सर्च अभियान चला रही हैं इस दौरान गंगा नदी के आसपास के क्षेत्रों, नदी तटों, संभावित आवागमन मार्गों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर गहन तलाशी की जा रही है। इसके साथ ही वन विभाग की टीम द्वारा भी आसपास के जंगलों एवं दुर्गम क्षेत्रों में भी सघन कॉम्बिंग अभियान चलाकर संभावित स्थानों पर भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सभी टीमें आपसी समन्वय एवं सतर्कता के साथ लगातार तलाश में जुटी हुई हैं ।
गुमशुदा व्यक्ति की तलाश में पौड़ी पुलिस का सर्च अभियान लगातार जारी, SDRF एवं वन विभाग की टीमों के साथ संयुक्त रूप से हर संभावित क्षेत्र में की जा रही खोजबीन ।
















Leave a Reply