कोतवाली बैजनाथ क्षेत्रान्तर्गत बुजुर्ग दंपति की त्या करने वाले अभियुक्त को बैजनाथ पुलिस ने महज कुछ ही घण्टो में किया गिरफ्तार |

बागेश्वर | सांय 08:30 बजे डायल 112 बागेश्वर में कॉलर निखिल खोलिया पुत्र नवीन खोलिया निवासी ग्राम नरग्वाड़ी थाना बैजनाथ जनपद बागेश्वर* द्वारा सूचना दी गयी कि, उनके गॉव में *पूरन चन्द्र खोलिया के घर पर झगड़ा हो रहा है। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल बैजनाथ पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर घटना के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि गोविन्द बल्लभ खोलिया पुत्र मथुरादत्त खोलिया निवासी ग्राम नरग्वाड़ी कोतवाली बैजनाथ द्वारा अपने चाचा पूरन चन्द्र खोलिया पुत्र स्व0 देवी दत्त खोलिया उम्र 70 वर्ष व चाची भगवती देवी पत्नी पूरन चन्द्र उम्र-62 वर्ष निवासी उपरोक्त को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल किया गया है, जिनके सिर व शरीर से काफी मात्रा में खून बह रहा था, को गॉव वालो की सहायता से *थाने के वाहन से सीएचसी बैजनाथ उपचार हेतु दाखिल किया गया जहॉ चिकित्सको द्वारा दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया गया। उक्त घटना की सूचना के तत्काल बाद *पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर द्वारा क्षेत्राधिकारी बागेश्वर को तत्काल मौके मुआयना हेतु भेजकर फारेंसिक टीम अल्मोड़ा व फारेंसिक यूनिट बागेश्वर को नियमानुसार साइंटिफिक/डिजिटली घटना स्थल का निरीक्षण* हेतु निर्देशित किया गया। प्रकरण में *तत्काल विधिक कार्यवाही व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी बागेश्वर के पर्यवेक्षण में कोतवाली बैजनाथ के अतिरिक्त थानाध्यक्ष कौसानी, कपकोट, झिरौली व प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में टीमो का गठन कर स्वयं घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए अभियोग दर्ज किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर थाने में *श्रीमती दर्शानी देवी पत्नी नवीन चन्द्र खोलिया निवासी ग्राम नरगवाड़ी कोतवाली बैजनाथ जनपद बागेश्वर द्वारा दी गयी तहरीर कि, गोविन्द बल्लभ खोलिया पुत्र मथुरादत्त खोलिया निवासी ग्राम नरगवाड़ी कोतवाली बैजनाथ द्वारा लोहे की राँड से हमला कर उसके सास-ससुर की हत्या कर दी गयी है जिस पर कोतवाली बैजनाथ में *एफआईआर संख्या- 29/2026 धारा 103(1)/109(1)/117(2)/333/352 बीएनएस बनाम उपरोक्त पंजीकृत कर अभियोग की विवेचना निरीक्षक कैलाश सिंह नेगी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बैजनाथ* के सुपूर्द की गयी। पुलिस टीम द्वारा रात्रि में लगातार क्षेत्र में सर्चिग अभियान चलाते हुए मुखबिर मामूर किये गये और मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त गोविन्द बल्लभ खोलिया पुत्र मथुरादत्त खोलिया निवासी उपरोक्त उम्र-52 वर्ष को गिरफ्तार कर* उससे गहनता से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त द्वारा पूर्व से प्रचलित रंजिश के दृष्टिगत घटना को अंजाम देना बताया गया और अभियुक्त की निशानदेही में *घटना में प्रयुक्त खूनालूदा आला कत्ल लोहे की राड को बरामद कर अभियोग का अनावरण किया गया है । अभियुक्त व बरामदा आला कत्ल को नियमानुसार थाने में दाखिल कर उन्हे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अभियुक्त के पूर्वव्रत की जानकारी करने पर उसके विरूद्ध हत्या के प्रयास से सम्बंधित एक अभियोग राजस्व क्षेत्र गागरीगोल में भी दर्ज होना संज्ञान* में आया है।

*अभियुक्त का विवरण——*
गोविन्द बल्लभ खोलिया पुत्र मथुरादत्त खोलिया निवासी नरग्वाडी कोतवाली बैजनाथ जनपद बागेश्वर उम्र-52 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *