अधिवर्षता एवं ऐच्छिक सेवानिवृत्ति प्राप्त करने वाले 02 पुलिस कार्मिकों को एसपी सिटी रुद्रपुर द्वारा सम्मानपूर्वक दी भावभीनी विदाई |

रुद्रपुर | पुलिस लाइन रुद्रपुर में ऊधमसिंहनगर पुलिस के अधिवर्षता एवं ऐच्छिक सेवानिवृत्ति प्राप्त करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामय एवं भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर प्रमोद कुमार ने सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को शॉल, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके दीर्घ, उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि समाज, कानून एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का सर्वोच्च उत्तरदायित्व है। सेवा के दौरान प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कठिन परिस्थितियों में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करता है। ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारी अपने उत्कृष्ट कार्यों एवं अनुभवों के माध्यम से सदैव विभाग की अमूल्य धरोहर बने रहते हैं।उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के स्वस्थ, सुखमय, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं । विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए विभाग एवं वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया । उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनके अनुकरणीय योगदान की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी ।

*सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारी निम्नवत हैं—*
अपर उपनिरीक्षक ना0 पु0 गणेश सिंह (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति)

मुख्य आरक्षी ना0पु0 जगदीश सिंह (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति)

विदाई समारोह में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन रुद्रपुर गजेन्द्र परवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह सम्मान, आत्मीयता एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त साथियों के उत्कृष्ट सेवाकाल को नमन करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *