पुलिस लाइन बागेश्वर में “राष्ट्रीय एकता दिवस” का भव्य आयोजन, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस कर्मियों को मिले सम्मान पदक |

बागेश्वर | भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के शुभ अवसर पर पुलिस लाइन बागेश्वर में “राष्ट्रीय एकता दिवस” का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया । इस विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस उपमहानिरीक्षक मुख्यालय मुकेश चौहान द्वारा की गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने जनपद बागेश्वर में उत्कृष्ट एवं विशिष्ट सेवाएं देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके अनुकरणीय व सराहनीय कार्य के लिए पदक पहनाकर सम्मानित किया ।

*सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का विवरण:*
• निरीक्षक नागरिक पुलिस सलाउद्दीन खांन : इन्हें इनकी उत्कृष्ट सेवा के आधार पर ‘पुलिस महानिदेशक डिस्क (गोल्ड)’ से सम्मानित किया गया।
• अपर उपनिरीक्षक गुमान सिंह : इन्हें इनकी दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवा के आधार पर ‘पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क (सिल्वर)’ प्रदान किया गया।
• महिला मुख्य आरक्षी शकुन्तला: इन्हें इनकी सराहनीय सेवा के आधार पर ‘पुलिस महानिदेशक डिस्क (सिल्वर)’ पदक से नवाजा गया।
• आरक्षी सुरेश खाती : इन्हें पुलिस विभाग में इनके द्वारा किए गए विशिष्ट कार्यों के लिए ‘पुलिस महानिदेशक डिस्क (सिल्वर)’ पदक से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *