जनपद बागेश्वर के समस्त थानों में किया गया “एकता परेड- 2026” का सजीव प्रसारण; स्थानीय जनसमुदाय और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग |

बागेश्वर | लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।राष्ट्रीय एकता दिवस के पावन अवसर पर सायं 05:30 बजे जनपद बागेश्वर के समस्त थानों में “एकता परेड- 2026” का सजीव प्रसारण* दिखाया गया। देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस गरिमामयी कार्यक्रम का सफल आयोजन पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) की गरिमामयी उपस्थिति व कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ । सजीव प्रसारण के दौरान जनपद के सभी थानों में उत्साह देखने को मिला। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनसमुदाय, आस-पास के क्षेत्रों के स्कूली बच्चों, युवाओं के साथ-साथ सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। उपस्थित सभी नागरिकों व पुलिस बल ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। स्कूली बच्चों और युवाओं में इस प्रसारण को लेकर खासा आकर्षण और देशभक्ति का जज्बा देखा गया । मुख्य कार्यक्रम कोतवाली बागेश्वर में आयोजित हुआ, जहां पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जीतेन्द्र मेहरा (IPS) की गरिमामयी उपस्थिति में बड़ी संख्या में लोगों ने एलईडी स्क्रीन पर एकता परेड का सीधा प्रसारण देखा । पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) ने इस अवसर पर कहा कि *राष्ट्रीय एकता दिवस हमें देश की विविधता में एकता के सूत्र को मजबूत करने की प्रेरणा देता है । पुलिस और जनता के बीच आपसी समन्वय और राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *