SP बागेश्वर के निर्देशन में नशे के कारोबार पर लगातार प्रहार ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस ने 06 पेटी अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त किया गिरफ्तार |

बागेश्वर | उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) कुशल निर्देशन में आगामी दीपावली त्योहार को पूरे जनपद में शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही कर महत्वपूर्ण बरामदगी के निर्देश दिए गए । दिये गये निर्देशों के क्रम में थाना झिरौली पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान जीवन प्रसाद पुत्र हरी राम के कब्जे से 06 पेटी देशी मसालेदार शराब (कुल 285 पाउच, जूली गोल्ड माल्टा) बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । जिस आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुध्द थाना झिरौली में FIR NO- 16/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज को खंगाला जा रहा है ।

*अभियुक्त का विवरण—*
जीवन प्रसाद पुत्र स्व0 हरी राम निवासी ग्राम खौलसीर, जनपद बागेश्वर, उम्र 56 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *