नशा सौदागरों के मंसूबे को नाकाम करती बागेश्वर पुलिस 256 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार |

बागेश्वर | उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने के निर्देशों के क्रम तथा पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों पर प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा (IPS)* के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु बागेश्वर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के प्रभारी एस0ओ0जी0 निरीक्षक सलाउद्दीन खॉन के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 टीम द्वारा कोतवाली बागेश्वर क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान पंन्द्रहपाली तिराहे के पास शंभू दत्त पांडे पुत्र स्व0 माधवानंद पांडे को चैक करने पर अभियुक्त के कब्जे से 256 ग्राम अवैध चरस* बरामद की गयी और BNSS के तहत निर्दिष्ट निर्देशों का अनुपालन करते हुए अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए गिरफ्तार कर* उसके विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर में मु0 FIR N0- 77/26 धारा 08/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास व उसके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज को खंगाला जा रहा है । गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश* किया जा रहा है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण ——*
अभियुक्त शंभू दत्त पांडे पुत्र स्व0 माधवानंद पांडे निवासी बयेड़ी, पोस्ट बयेड़ी तहसील रानीखेत जिला अल्मोड़ा ,हाल निवासी शांतिपुरी न0 1 ,पानी की टंकी के पास थाना पंतनगर, उ0सि0 नगर ,उम्र 49 वर्ष ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *