ऊधमसिंहनगर | अजय गणपति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देशन में कोतवाली पंतनगर पुलिस द्वारा जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए 06 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है । क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर विभव सैनी के निर्देशन में कोतवाली पंतनगर, कोतवाली रुद्रपुर एवं चौकी सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ओमेक्स रिवेरा, लेमेडा विला संख्या 39 में छापेमारी की गई । छापेमारी के दौरान विला की दूसरी मंजिल पर 06 व्यक्ति हार – जीत की बाजी लगाकर ताश एवं पोकर के माध्यम से जुआ खेलते पाए गए ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण :-*
1-अमित कुमार (43 वर्ष), निवासी ओमेक्स रिवेरा।
2-अशोक कुमार (50 वर्ष), निवासी गदरपुर।
3- अपूर्व कुमार (35 वर्ष), निवासी रुद्रपुर।
4- अभिषेक कुमार (42 वर्ष), निवासी ओमेक्स।
5- मनवेन्द्र सिंह (34 वर्ष), निवासी ओमेक्स।
6- विवेक गुप्ता (46 वर्ष), निवासी ओमेक्स।
*बरामदगी:—*
➡️ नकद धनराशि ₹3,88,100।
ताश की 02 गड्डियां, प्रत्येक में 52 पत्ते।
एक TEXAS HOLDEM POKER SET एवं विभिन्न रंगों के पोकर सिक्के।
सभी अभियुक्तों को धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर बरामद माल सीलबंद किया गया। उपरोक्त संदर्भ में थाना कोतवाली पंतनगर में प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 222/2026 अंतर्गत धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया है, उपरोक्त संदर्भ में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है |
















Leave a Reply