पिथौरागढ़ | साइबर अपराध के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पिथौरागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर ₹7,38,881/- की साइबर ठगी के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है । वादी विशाल भट्ट द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी गई थी कि इंस्टाग्राम एप पर फर्जी डीएलएफ आईडी बनाकर उनके साथ ₹7,38,881/- की धोखाधड़ी की गई है । तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 318 बीएनएस के तहत अभियुक्त अभिषेक तिवारी आदि के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया । विवेचना के दौरान अभियुक्त अभिषेक तिवारी, निवासी ग्राम भड़रा, थाना अतरैला, जिला रीवा, मध्य प्रदेश की संलिप्तता प्रकाश में आई। जांच में सामने आया कि अभियुक्त ने वादी से ठगी कर ₹4,50,000/- अपने फेडरल बैंक खाते में प्राप्त किए थे । अभियुक्त विवेचना में सहयोग नहीं कर रहा था तथा माननीय न्यायालय में उपस्थित होने से बचने के लिए फरार चल रहा था। इस पर माननीय न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सर्विलांस सेल की सहायता से तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट जुटाए और कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को मध्य प्रदेश के इंदौर-रीवा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
पिथौरागढ़ पुलिस की अपील: सोशल मीडिया पर किसी भी फर्जी आईडी, संदिग्ध लिंक या ऑनलाइन लेन-देन के झांसे में न आएं। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।
















Leave a Reply