चमोली | पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार द्वारा पुलिस कार्यालय गोपेश्वर स्थित सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, स्था0अभि0 इकाई, फायर सर्विस, संचार शाखा,एसडीआरएफ एवं अन्य शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया ।
1- गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम हाल ही में *सकुशल एवं निर्विघ्न संपन्न हुई माँ नन्दा जात यात्रा* के दौरान उत्कृष्ट ड्यूटी निभाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के योगदान की सराहना की गई। विशेष रूप से दुर्गम व विषम भौगोलिक परिस्थितियों में अपने दायित्वों का निर्वहन करने वाले पुलिसकर्मियों की प्रशंसा करते हुए सभी जवानों को शुभकामनाएं दी गईं।
2- *छात्रसंघ चुनाव-2026* को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्य की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी। साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार सतर्कता, संयम एवं बेहतर समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
3- इसके पश्चात *चारधाम यात्रा के द्वितीय चरण* के पहले ही शुरू हो जाने तथा वर्तमान में चल रहे *पितृ पक्ष* के दृष्टिगत श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह तैयार एवं सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यात्रा उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है।
4- आगामी दिनों में *श्री हेमकुंड साहिब के कपाट* बंद होने के दृष्टिगत संभावित वीआईपी/वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम को लेकर भी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
5- साथ ही जनपद में संभावित *वीवीआईपी कार्यक्रमों* के दृष्टिगत सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं का पूर्व से आकलन कर तैयारियां पूर्ण रखने को कहा गया।
6- भराड़ीसैंण में आगामी माह संभावित *मानसून सत्र* के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर कमियों को समय रहते दूर करने तथा सभी विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित रखने के निर्देश दिए।
7- कानून-व्यवस्था एवं अपराध की स्थिति की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने *60 एवं 90 दिवस से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं* तथा पार्ट-पेंडिंग मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
8- विवेचकों की कार्यप्रगति की समीक्षा करते हुए *अनावश्यक रूप से लम्बित प्रकरणों* में तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा सभी कोतवालियों में लम्बित मालों के भी शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
9- *ई-साक्ष्य, ई-सम्मन, नेटग्रिड, एनसीआरपी, सीईआईआर, निदान, सीसीटीएनएस, ई-बीट बुक एवं ई-साइन* सहित विभिन्न डिजिटल पुलिसिंग प्लेटफॉर्म की नियमित समीक्षा एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
10- *एमआरएम, जीआरएम, समन्वय एवं सहयोग पोर्टल तथा सीसीटीएनएस* पर प्राप्त शिकायतों एवं संदर्भों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निस्तारण करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही प्रगति डैशबोर्ड पर लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनीटरिंग तथा सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर लंबित शिकायतों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
नन्दा जात यात्रा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निरीक्षक नरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक विनोद चौरसिया एवं उपनिरीक्षक नवनीत भण्डारी को पुलिस मैन ऑफ द मंथ चुना गया । इसके साथ ही सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरूस्कृत किया गया । इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी विपुल कुमार पांडे सहित समस्त थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी एवं अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे ।















Leave a Reply