कोट भ्रामरी मेले में खोया बालिका का पर्स, आरक्षी दीपक गोस्वामी ने ढूंढकर किया सुपुर्द; बालिका ने जताया आभार |

बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में जनपद में आयोजित प्रसिद्ध कोट भ्रामरी मेले में सुरक्षा व्यवस्था और जन सहायता के लिए तैनात पुलिस कर्मी लगातार सराहनीय कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में मेले में ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल दीपक गोस्वामी ने ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता का परिचय देते हुए एक बालिका का खोया हुआ पर्स ढूंढकर उसे सकुशल वापस लौटाया है । सांय को मेले में भ्रमण के दौरान *ग्राम नौगांव की निवासी बालिका उम्र-16 वर्ष का एक पर्स अचानक कहीं गिर गया था । पर्स में आभूषण और कुछ नकदी मौजूद थे। काफी खोजबीन के बाद भी पर्स न मिलने पर पीड़िता काफी परेशान थी । मेला क्षेत्र में मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे आरक्षी दीपक गोस्वामी को गश्त के दौरान उक्त लावारिस पर्स बरामद हुआ। आरक्षी ने तुरंत जिम्मेदारी दिखाते हुए पर्स को अपने कब्जे में लिया और इसकी सूचना मेला कंट्रोल रूम व साथी पुलिसकर्मियों को दी।* इसके बाद अनाउंसमेंट और त्वरित जांच-पड़ताल के माध्यम से पर्स की वास्तविक मालकिन बालिका से संपर्क किया गया । मेला परिसर में आरक्षी दीपक गोस्वामी द्वारा उक्त पर्स को पूरी पारदर्शिता के साथ बालिका के सुपुर्द किया गया। पर्स में रखे सभी आभूषण और रुपए पूरी तरह सुरक्षित पाए गए। अपना खोया हुआ कीमती सामान वापस पाकर बालिका और उनके परिजनों के चेहरे खिल उठे।* उन्होंने बागेश्वर पुलिस और विशेष रूप से आरक्षी दीपक गोस्वामी की ईमानदारी और त्वरित प्रयास के लिए सहृदय आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *