एसएसपी अजय गणपति का नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ा रुख 21 पेटी अवैध देशी शराब के साथ 02 शातिर तस्कर गिरफ्तार |

ऊधमसिंहनगर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के सख्त निर्देशानुसार जनपद में अवैध नशे एवं नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा प्रभावी चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की निगरानी की जा रही थी । इसी क्रम में पुलिस चौकी सरकड़ा, कोतवाली सितारगंज पुलिस टीम द्वारा रसोयापुर के पास चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों सन्नी सयाल एवं तुषार को अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से 21 पेटियों में कुल 945 ट्रेटा पैक देशी शराब ब्रांड “माल्टा” बरामद हुई। शराब तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UK 04 AY 5925 को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है । दोनों अभियुक्त जनपद चंपावत के टनकपुर क्षेत्र के निवासी हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

*बरामदगी का विवरण*
21 पेटी में कुल 945 ट्रेटा पैक देशी शराब ब्रांड “माल्टा”
तस्करी में प्रयुक्त वाहन:
स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UK 04 AY 5925

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*

1. सन्नी सयाल पुत्र सुदेश सयाल, निवासी ग्राम बोहराकोट, थाना टनकपुर, जनपद चंपावत, उम्र 40 वर्ष।

2. तुषार पुत्र प्रेमपाल, निवासी वार्ड नं. 04, कपूर बस्ती, थाना टनकपुर, जनपद चंपावत, उम्र 20 वर्ष।

*अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास*
पूछताछ में अभियुक्त सन्नी सयाल द्वारा बताया गया कि उसके विरुद्ध कोतवाली टनकपुर में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 02 अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस द्वारा उक्त आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा है तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

*एसएसपी अजय गणपति का संदेश*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध ऊधमसिंहनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *