संवेदनशील पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस ने अथक प्रयासों से 48 घंटे में दिल्ली से बरामद किया गुमशुदा नाबालिग |

टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा गुमशुदा एवं नाबालिग बच्चों की शीघ्र खोजबीन एवं सुरक्षित बरामदगी हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में कोतवाली कैम्पटी पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक गुमशुदा 16 वर्षीय नाबालिग बालक को मात्र 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया । वादी द्वारा कोतवाली कैम्पटी में लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उसका लगभग 16 वर्षीय पुत्र अपनी बहन के घर परोगी से अपने गांव चिलामू लौटते समय बन्दरकोट से बस पकड़ने के दौरान लापता हो गया था। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर नाबालिग की तलाश हेतु विशेष पुलिस टीम गठित की गई । पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर गहन खोजबीन, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, स्थानीय लोगों से पूछताछ, तकनीकी साक्ष्यों का संकलन तथा अन्य जनपदों एवं संबंधित इकाइयों से प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए लगातार प्रयास किए। पुलिस की तत्पर एवं सुनियोजित कार्रवाई के परिणामस्वरूप नाबालिग बालक को सराय काले खां बस स्टैंड, दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया गया । आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत नाबालिग को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपने पुत्र के सकुशल मिलने पर परिजनों ने टिहरी पुलिस एवं कैम्पटी पुलिस की त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *