पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ पुलिस परिवार से वर्षों तक कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण भाव से सेवा देने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
रक्षी हरी राम अधिवर्षता सेवानिवृत्ति पर 17 वर्ष 07 माह 10 दिन की सेवा के उपरांत पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए।
कुक मदन सिंह धामी अधिवर्षता सेवानिवृत्ति पर 32 वर्ष 09 माह 22 दिन की नियमित एवं सराहनीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ सहित समस्त पुलिस परिवार द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं प्रदान कर उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की गई । पुलिस विभाग में उनकी सेवाएं सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी तथा उनके योगदान को हमेशा सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा । कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ श्री गोविन्द बल्लभ जोशी, पुलिस उपाधीक्षक उमेश मलिक, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चन्द्र जखमोला सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे तथा सभी ने सेवानिवृत्त कर्मियों को भावभीनी विदाई दी ।















Leave a Reply