उधमसिंह नगर | सायं लगभग 06:00 बजे डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि महराया रोड, लालपुर में कुछ व्यक्तियों द्वारा एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। घायल विक्रांत उर्फ बागी को उसके साथियों द्वारा उपचार हेतु अमृत अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर किया गया । वादिनी कंचन पत्नी विकास निवासी हरि मंदिर गली, मेन बाजार रुद्रपुर की तहरीर के आधार पर थाना किच्छा में एफआईआर संख्या-228/2026 धारा 109(1)/191(3) बीएनएस बनाम बंटी ठाकुर आदि पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना व0उ0नि0 अनुराग सिंह के सुपुर्द की गई । उपचार के दौरान विक्रांत उर्फ बागी की मृत्यु हो जाने पर अभियोग में धारा 103(1)/190/191(2)/111 बीएनएस की वृद्धि की गई ।
*पुलिस कार्यवाही*
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में अभियोग के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया । तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त वरुण कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी रामेश्वरपुर, थाना किच्छा तथा अभियुक्त सुशील पुत्र उत्तम सिंह निवासी शिमला पिस्तौर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। एक अन्य अभियुक्त बंटी ठाकुर वर्तमान में उपचाराधीन है । इसी क्रम में घटना में शामिल अभियुक्त दीपक एवं विजय प्रताप को गिरफ्तार किया गया तथा 02 बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया । अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. दीपक पुत्र श्यामलाल निवासी खमरिया रोड, लालपुर, थाना किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर।
2. विजय प्रताप पुत्र राम प्रसाद निवासी बाबू राम गली, रामेश्वरपुर, थाना किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर।
3. अन्य 02 बाल अपचारी ।














Leave a Reply