हेमकुंड साहिब यात्रा पर जा रहे सिक्ख श्रद्धालुओं की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, सूचना मिलते ही टिहरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाकर सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल |

टिहरी | आज NHPC बैंड के पास बाइक स्किड होने से पंजाब निवासी दो सिक्ख श्रद्धालु, जो हेमकुंड साहिब यात्रा पर जा रहे थे, घायल हो गए। 112 पर सूचना प्राप्त होते ही चौकी बछेलीखाल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची । पुलिस टीम ने दोनों घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया तथा पुलिस वाहन से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बागी, देवप्रयाग पहुंचाकर भर्ती कराया। साथ ही उनके परिजनों को भी दूरभाष के माध्यम से घटना की सूचना दी गई । चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सहायता एवं हर आपात स्थिति में त्वरित राहत उपलब्ध कराना टिहरी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *