निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर टिहरी पुलिस श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर |

टिहरी | निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर जनपद के मंदिरों एवं गंगा के पवित्र घाटों पर प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ व्रत, पूजा-अर्चना एवं पवित्र स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं । श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु टिहरी पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात है। मंदिरों, गंगा घाटों, प्रमुख मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके ।

टिहरी पुलिस की सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करें ।

आपकी सुरक्षा, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *