न्यायालय के आदेश पर की गई आरोपियों की संपत्ति कुर्की उद्घोषणा ।

उधमसिंह नगर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर अजय गणपति महोदय द्वारा जनपद के समस्त SHO/SO को अपराधियो के विरुद्ध आपरेशन प्रहार चलाकर सख्त कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है । SHO रुद्रपुर महोदय द्वारा फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी व कुर्की की कार्यवाही करने हेतु थाना रुद्रपुर से टीमें गठित की गई । उक्त क्रम में चौकी रम्पुरा क्षेत्र से न्यायायल से फरार चल रहे चोरी, मारपीट, जुआरी आदि अपराधियों को घरो पर जाकर ताबडतोड दबिश दी तो अभियुक्तगण फरार मिले । इन अपराधियो के घर व संपत्ति की कुर्की करने के क्रम में तीन अपराधियों के घर व सार्वजनिक स्थानो पर ढोल बजाकर व मुनादी कराकर कुर्की उद्घोषणा की कार्यवाही की गई । इन अपराधियों के लगातार फरार रहने पर इनकी संपत्तियों को जब्त कर लिया जाएगा । SSP के आपरेशन प्रहार की इस कार्यवाही से अपराधियो व उनके परिचितो में हडकंप मच गया है ।

फरार चल रहे अभि0गणः-

1. सुरेश कोरी पुत्र छोटे लाल कोरी निवासी वार्ड नं0 22 रम्पुरा थाना रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर ।

2- मुन्तियाज पुत्र मुख्तयार निवासी पहाडगंज थाना रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर ।

1. भूरा पुत्र नजाकत निवासी वार्ड नं0 18 खेडा थाना रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *