रुद्रप्रयाग पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।

रुद्रप्रयाग । थाना ऊखीमठ पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराध की रोकथाम और संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 14 बोतल ‘Solmat Black Special Whisky’ शराब बरामद हुई। ​पूछताछ में अभियुक्त की पहचान गोपाल जाट (उम्र 52 वर्ष), पुत्र नानूराम जाट, निवासी जिला भीलवाड़ा, राजस्थान (हाल निवासी मनसूना, ऊखीमठ) के रूप में हुई है। जिसके विरुद्ध कोतवाली ऊखीमठ पर आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद माल को सील कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *