रुद्रपुर | कैंची धाम मेला, वीकैंड, सोमवती अमावस्या स्नान व UKSSSC पेपर के दृष्टिगत रुद्रपुर शहर क्षेत्रान्तर्गत निम्न यातायात/डायवर्जन प्लान जनहित में लागू किया जाता है ।
*वाहनों का डायवर्जन प्लान*
➡️ *दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर की ओर से आने वाले समस्त वाहन जिन्हें नैनीताल, कैंचीधाम, काशीपुर, किच्छा की ओर जाना है। वह रामपुर बॉर्डर से रिंगरोड का उपयोग कर अपने गन्तव्य की ओर जायेंगे।*
➡️ *हरिद्वार, जसपुर से आने वाले समस्त वाहन जिन्हें नैनीताल, कैंची धाम की ओर जाना है वे वाहन काशीपुर से रामनगर होते हुए और मुरादाबाद से आने वाले वाहन बाजपुर दोराहा से कालाढूंगी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।*
➡️ *हरिद्वार, काशीपुर, गदरपुर से आने वाले समस्त वाहन जिन्हें किच्छा, बिलासपुर, रामपुर की ओर जाना है। वह एमेनिटी स्कूल से रिंगरोड का उपयोग कर अपने गन्तव्य की ओर जायेंगे।*
➡️ *पीलीभीत, खटीमा की ओर से आने वाले समस्त वाहन जिन्हें नैनीताल, कैंचीधाम जाना है वह सितारगंज से चोरगलिया होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।*
➡️*खटीमा, सितारगंज, किच्छा की ओर से आने वाले समस्त वाहन जिन्हें रामपुर, बिलासपुर, काशीपुर, की ओर जाना हैं। वह राधास्वामी सत्संग से रिंगरोड का उपयोग कर अपने गन्तव्य की ओर जायेंगे।*
➡️ *नैनीताल, कैंची धाम, हल्द्वानी की ओर से आने वाले समस्त वाहन जिन्हें हरिद्वार, काशीपुर, दिल्ली, मुरादाबाद, सितारगंज, बरेली की ओर जाना है पारले चौक सिडकुल से रिंगरोड का उपयोग कर अपने गन्तव्य की ओर जायेंगे।*
*नोट- 1. शहर रुद्रपुर क्षेत्र में पर्यटक वाहनों एवं भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।*
*2. उक्त डायवर्जन प्लान स्थानीय व्यक्तिगत वाहन चालकों पर प्रभावी नहीं रहेगा।*













Leave a Reply