ऊधमसिंहनगर | किच्छा-पुलभट्टा हाईवे स्थित सिरौलीकला के पास आपसी विवाद एवं मारपीट की घटना हुई थी जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी । मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देश पर थाना पुलभट्टा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 08 व्यक्तियों को दबोचा गया। सड़क पर हंगामा और कानून व्यवस्था भंग करने वालों को SSP का स्पष्ट संदेश सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, होगी सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही ।
हाईवे पर हुड़दंग और मारपीट करने वाले 08 हुड़दंगियों पर हुई कड़ी कार्यवाही वायरल वीडियो का लिया संज्ञान, थाना पुलभट्टा पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही |
















Leave a Reply