उधमसिंह नगर | कोतवाली काशीपुर क्षेत्र में रात्रि में नागन शक्ति मंदिर तथा रात्रि में नागनाथ मंदिर एवं गंगे बाबा मंदिर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में नागनाथ मंदिर के पुजारी गणेश नाथ महंत, गंगे बाबा मंदिर के संरक्षक राजेश शर्मा एवं नागन शक्ति मंदिर के सचिव अभिषेक कम्बोज द्वारा कोतवाली काशीपुर में तहरीर दी गई । तहरीर के आधार पर कोतवाली काशीपुर में FIR संख्या 213/26, 214/26 एवं 215/26 धारा 305(D) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए । मंदिरों में लगातार हुई चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वरा तत्काल विशेष पुलिस टीम गठित कर घटनाओं के शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए गए । पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया गया तथा सर्विलांस एवं मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से गहन जांच की गई । पुलिस टीम द्वारा शातिर चोर तालिब हुसैन को नौगजा पुलिया के पास से चोरी के माल एवं चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपने साथियों सन्नी एवं मोईन के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना तथा चोरी का सामान कबाड़ी जलीश अहमद को बेचना स्वीकार किया गया । अभियुक्त तालिब हुसैन की निशानदेही पर कबाड़ी जलीश अहमद को भी उसकी कबाड़ की दुकान से चोरी का माल बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया । दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त तालिब हुसैन वर्ष 2022 में थाना रामनगर से चोरी के मामले में जेल जा चुका है। उसके आपराधिक इतिहास की भी विस्तृत जांच की जा रही है ।
*बरामदगी का विवरण*
नकदी ₹15,420/-
नाग प्रतिमा – 02 अदद
कलश – 02 अदद
पीले रंग की गदा – 01 अदद
त्रिशूल – 03 अदद
गुंबद में लगने वाले पीले धातु के कलश – 02 अदद
घंटियां – 17 अदद
चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. तालिब हुसैन पुत्र इरफान अली निवासी रेलवे लाइन, रेलवे पड़ाव, रामनगर, जनपद नैनीताल, उम्र 25 वर्ष (चोर)
2. जलीश अहमद पुत्र शब्बीर अहमद निवासी कुमाऊं कॉलोनी, कचनालगाजी, काशीपुर, उम्र 33 वर्ष (कबाड़ी)
*वांछित अभियुक्त*
1. सन्नी पुत्र गोविंद सिंह निवासी रेलवे पड़ाव, रामनगर
2. मोईन निवासी पूछड़ी, रामनगर
















Leave a Reply