मोबाइल झपटमारी के 02 शातिर चोर मय मोबाइल के गिरफ्तार अभियुक्तगणों के कब्जे से छीना मोबाइल ओप्पो बरामद |

उधम सिंह नगर | पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के कुशल निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । वादी लेखराज निवासी महेशपुरा बाजपुर द्वारा तहरीर दी की सायं 1740 बजे महेशपुरा सड़क पर चलते समय एक मोटर साइकिल पर सवार दो अज्ञात लड़कों द्वारा उसके हाथ से मोबाइल झपट कर भाग गए। घटना के अतिशीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में कोतवाली बाजपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । चेकिंग के दौरान कोतवाली बाजपुर क्षेत्रांतर्गत बरहेनी रोड बरार धर्मकाटा के समीप पुलिस टीम ने 02 व्यक्तियों को मय मोटरसाइकिल के पकड़ा गया जिनके कब्जे से छीना हुआ मोबाइल ओप्पो बरामद हुआ। दोनों ने मोबाइल छीनना स्वीकार किया गया। बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। जिन्हें माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त:*
1. हिमांशु आर्या पुत्र शंकर राम निवासी बाके नगर मझराप्रभु बाजपुर थाना बाजपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 22 वर्ष

2. शुभम सागर पुत्र राधेश्याम निवासी टूटी फैक्ट्री नमूना थाना बाजपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 21 वर्ष

*बरामदगी का विवरण:*

➡️ एक अदद मोबाइल ओप्पो छीना हुआ।
➡️ घटना में प्रयुक्त वाहन प्लेटिना यूके 18एस 1429

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *