मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी के अपराधमुक्त एवं भयमुक्त उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार कर रहे एसएसपी अजय गणपति तलवार लेकर हत्या की नीयत से दहशत फैलाने वाला शातिर गिरफ्तार |

रुद्रपुर | सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा तलवार से हमला कर वाहन में तोड़फोड़ करते हुए क्षेत्र में भय एवं दहशत का माहौल उत्पन्न किया जा रहा था। वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर विभव सैनी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया । जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि उक्त घटना चौकी रम्पुरा क्षेत्रान्तर्गत प्रीत विहार की है। प्रीत विहार निवासी रेहान पुत्र मोहम्मद अहमद के पारिवारिक विवाद के चलते उसका रिश्तेदार कादिर निवासी रेशमबाड़ी तलवार लेकर उसके घर पहुंचा था। आरोपी का उद्देश्य रेहान पर जानलेवा हमला करना था, किन्तु रेहान द्वारा सीसीटीवी कैमरों में उसे देख लेने के कारण मुख्य गेट नहीं खोला गया । अपने मंसूबों में असफल होने पर आरोपी ने गुस्से में घर के बाहर खड़ी कार पर तलवार से हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया तथा क्षेत्र में दहशत का माहौल उत्पन्न कर फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में एफआईआर संख्या 273/2026 धारा 324(4), 351(2), 352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*गिरफ्तारी का विवरण*
मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी कादिर पुनः तलवार लेकर ब्लॉक रोड क्षेत्र में घूम रहा है तथा पीड़ित की तलाश कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त तलवार सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

अभियुक्त के कब्जे से तलवार बरामद होने पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराओं की भी बढ़ोत्तरी की गई है।

*गिरफ्तार अभियुक्त*

कादिर पुत्र शब्बीर निवासी वार्ड नं० 13, रेशमबाड़ी, थाना रुद्रपुर, जनपद उधम सिंह नगर, उम्र 25 वर्ष।

*बरामदगी*

घटना में प्रयुक्त 01 अदद तलवार।

*एसएसपी उधम सिंह नगर का संदेश*
“जनपद में कानून व्यवस्था को चुनौती देने, आमजन में भय एवं दहशत का माहौल उत्पन्न करने तथा अपराध के माध्यम से समाज की शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उधम सिंह नगर पुलिस अपराधियों के विरुद्ध पूरी दृढ़ता और प्रतिबद्धता के साथ कार्यवाही कर रही है तथा आगे भी करती रहेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *