उधमसिंह नगर | शिकायतकर्ता अनीश पुत्र कासम अली निवासी महुआ खेड़ागंज थाना आईटीआई जनपद द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र कि रात्रि लगभग 11:00 बजे शिकायतकर्ता अपने पोती की शादी की तैयारी में व्यस्त थे तभी वहां पर घर के सामने दरवाजे पर अली अकबर पुत्र सुबराती और अहमद रजा पुत्र साबिर हुसैन ने अपनी स्कॉर्पियो लाकर खड़ी कर दी तभी शिकायतकर्ता ने उन दोनों से कहा कि हमारे घर पर शादी है यहां पर शादी का सामान रखा जाना है आप गाड़ी को अन्यत्र खड़ा कर दें उक्त बात पर विपक्षीगणों द्वारा गाली-गलौच करते हुए अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर शिकायतकर्ता और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। जिसमें शिकायतकर्ता के परिवार के सदस्य अफजल पुत्र महबूब अली के सर पर राड लगने से गंभीर रूप से घायल हो गये और इलाज के दौरान 31.05.26 को उनकी मृत्यु हो गई तथा अन्य लोग गंभीर रूप से घायल होने बाबत दी थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर द्वारा घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। महोदय के आदेशानुसार कोतवाली आईटीआई में तत्काल मुकदमा Fir no 150/26 धारा 103(1),115(2),117(2),131,191(2),191(3),333,351(3) BNS बनाम नाजिम आदि पंजीकृत कर विवेचना स्वयं श्री विक्रम सिंह राठौर प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा ग्रहण कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। विवेचना के क्रम में आज दिनांक 02.06.26 को 02 नामजद अभियुक्तगण को भिन्न-भिन्न स्थानों से गिरफ्तार कर मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है तथा अन्य अभियुक्तगण की तलाश जारी है।
**गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण-**
1. अली अकबर पुत्र सुबराती
2. नाजिम पुत्र सुबराती निवासीगण महुआखेड़ा गंज कोतवाली आईटीआई जनपद ऊधम सिंह नगर















Leave a Reply