एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों पर कार्यवाही लगातार जारी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म व मारपीट के आरोपी को जसपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

जसपुर | घटना का संक्षिप्त विवरण वादी मुकदमा द्वारा कोतवाली जसपुर में प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि सायं उनकी भाभी रोज की तरह जानवर चराने के लिए गयी थी, जहाँ एक सफेद दाढ़ी वाले व्यक्ति द्वारा उनके साथ मारपीट कर गलत काम करने की कोशिश की गयी । पुलिस कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर को तत्काल प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर घटना के अनावरण के आदेश /निर्देश दिये गये । वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली जसपुर में मुकदमा Fir नंबर 196/2026 u/s 62/ 64(1) /115 (2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर के नेतृत्व में अपराध के अनावरण हेतु CCTV कैमरों का अवलोकन व सुरागरसी पतारसी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया, तथा अभियोग की विवेचना महिला उ0निरीक्षक रूचिका चौहान के सुपुर्द की गयी । महिला उ0 निरीक्षक द्वारा पीड़िता से घटना के संबन्ध में विस्तृत पूछताछ की गयी तो पीड़िता द्वारा स्वयं के साथ दुष्कर्म होने की बात बतायी गयी जिसके आधार पर अभियोग में दुष्कर्म की धाराओं की बड़ोतरी की गयी । विवेचना के दौरान पीड़िता ने पूछताछ करने पर बताया कि उसके साथ कक्का सिंह उर्फ भजन सिंह पुत्र कपूर सिंह निवासी गोरा फॉर्म हल्दुवाशाहू द्वारा मारपीट कर जबरदस्ती बलात्कार किया है। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त कक्का सिंह उर्फ भजन सिंह पुत्र कपूर सिंह निवासी गोरा फॉर्म हल्दुवाशाहू थाना कुण्डा को विधि अनुसार समय 16:00 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में हल्द्वानी उपकारागार भेजा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त* कक्का सिंह उर्फ भजन सिंह पुत्र कपूर सिंह निवासी गोरा फॉर्म हल्दुवाशाहू थाना कुण्डा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *