असामाजिक तत्वों पर हरिद्वार पुलिस की प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी अवैध चाकू के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को बहादराबाद पुलिस ने धर दबोचा, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बहादराबाद | एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त आदेशों के अनुपालन में कोतवाली बहादराबाद पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया । इसी क्रम में रात्रि को बहादराबाद पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को एक अदद अवैध चाकू के साथ हिरासत में लिया गया । आरोपी के विरुद्ध कोतवाली बहादराबाद पर मु0अ0सं0 53/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
आवेश पुत्र सत्तार, उम्र 22 वर्ष
निवासी ग्राम नटहौर, थाना नटहौर, जिला बिजनौर (उ0प्र0)
हाल पता – सलेमपुर, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार

*बरामदगी*
01 अदद अवैध चाकू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *