काठगोदाम पुलिस ने छात्र-छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर; नए कानूनों और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक |

नैनीताल | डॉ0 मंजुनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद में महिला अपराधों पर अंकुश लगाने, नए कानूनों की जानकारी देने और बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना काठगोदाम पुलिस द्वारा युवाओं के बीच एक प्रभावी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

*मुख्य जागरूकता के बिंदु:*

थाना काठगोदाम में तैनात *अपर उपनिरीक्षक श्रीमती हेमंती मेहता* द्वारा *काठगोदाम क्षेत्र के टेढ़ी पुलिया स्थित NSTI इंस्टीट्यूट* में जाकर वहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई:

*नए कानून की जानकारी:* समाज में महिलाओं की सुरक्षा हेतु कानून में किए गए नवीनतम संशोधनों और विधिक अधिकारों के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से बताया गया।

*साइबर अपराध से बचाव:* इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में बढ़ते साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके साझा किए गए। किसी भी वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने हेतु प्रेरित किया गया।

*नशा मुक्ति एवं घरेलू हिंसा:* समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के दुष्प्रभावों और घरेलू हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने व कानूनी उपचार लेने के संबंध में जागरूक किया गया।

*सुरक्षा ऐप्स का उपयोग:* महिला सुरक्षा के लिए विशेष रूप से तैयार ‘गौरा शक्ति मॉड्यूल’ के लाभ बताए गए और सभी को उत्तराखंड पुलिस ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी गई। साथ ही आपातकालीन स्थिति के लिए डायल 112 की उपयोगिता समझाई गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *