रिपोर्ट – वंश शर्मा
बुग्गावाला | कोतवाली बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को हिरासत में लिया । वादिनी निवासी थाना बुग्गावाला, जनपद हरिद्वार द्वारा थाना बुग्गावाला में लिखित तहरीर दी गई कि परमजीत पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम बड़ी लाम, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया । तहरीर के आधार पर कोतवाली बुग्गावाला में मु0अ0सं0 16/2026 सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की विवेचना म0उ0नि0 प्रीति तोमर द्वारा की जा रही है । घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक बुग्गावाला द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । पुलिस टीम द्वारा डिजिटल साक्ष्य व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को ग्राम बड़ी लाम से हिरासत में लिया गया है । आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।
*नाम पता आरोपित*
परमजीत पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम बड़ी लाम, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार (उम्र-22 वर्ष)
















Leave a Reply