SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस का अपराध के विरुध्द ताबड़तोड़ एक्शन हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित 03 शातिर अपराधी तमंचे सहित दबोचे नाबालिका को ब्लैकमेल कर दहशत फैलाने के लिए किया था फायर |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कलियर | वादी मुकेश उर्फ छेटा पुत्र इलम सिंह निवासी ग्राम इमलीखेड़ा थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार द्वारा थाना पिरान कलियर में सूचना दी गई कि मुराद अंसारी निवासी नसीरपुर कला थाना पथरी अपने साथियों के साथ उनकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को ब्लैकमेल कर रहा था । आरोपी अपने साथियों के साथ वादी के घर इमलीखेड़ा पहुंचा और दहशत फैलाने के उद्देश्य से जान से मारने की नीयत से देशी तमंचे से फायर कर फरार हो गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना पिरान कलियर में मुकदमा अपराध संख्या 48/2026 सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में थानाध्यक्ष पिरान कलियर द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई । पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अब्दाल शाह रोड से आगे तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया । गिरफ्तारी के दौरान मुख्य आरोपी मुराद अंसारी के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खोखा कारतूस भी बरामद किया गया । तीनों आरोपियों के प्रति अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
1. मुराद अंसारी पुत्र मुर्सलीन निवासी ग्राम नसीरपुर कला थाना पथरी, उम्र 20 वर्ष
2. दीपू सैनी पुत्र पपिन सैनी निवासी ग्राम भोवापुर चमरावल थाना पथरी, उम्र 19 वर्ष
3. सुधांशु उर्फ ढोली पुत्र अजब सिंह निवासी ग्राम बादशाहपुर थाना पथरी, उम्र 20 वर्ष

*बरामदगी*
01 अवैध देशी तमंचा
01 जिंदा कारतूस
01 खोखा कारतूस

*आपराधिक इतिहास*
मु0अ0सं0 48/2026 थाना पिरान कलियर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *