रिपोर्ट – वंश शर्मा
भगवानपुर | SSP हरिद्वार द्वारा गोवंशीय पशुओं को वाहनो में क्रूरता पूर्वक परिवहन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्द पशु क्रूरता अधिनियम में कार्रवाई किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए दौराने चैकिंग अलावलपुर के पास से छोटा हाथी को चैक किया गया तो चालक द्वारा अपना नाम नाम सलीम पुत्र मौ० इखलाक ग्राम गन्देवडा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उ०प्र० बताया गया । छोटे हाथी के डाले को चैक करने पर डाले में 02 गोवंशीय पशुओं को क्रूरता पूर्वक परिवहन किया जा रहा था । पशु चिकित्सा अधिकारी को मौके पर बुलाकर गोवंश का मैडिकल करवाया गया है । आरोपी सलीम पुत्र मौ० इखलाख उपरोक्त को पशु क्रूरता अधिनियम में हिरासत पुलिस लिया गया । उपरोक्त प्रकरण में आरोपित के विरूद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
*नाम पता आरोपित*
01.सलीम पुत्र मौ० इखलाक ग्राम गन्देवडा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उ०प्र०।
















Leave a Reply