एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही बनभूलपुरा क्षेत्र में 46 नशीले इंजेक्शन की तस्करी करते हुए 02 अभियुक्त गिरफ्तार |

नैनीताल | ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाये जाने तथा तस्करों की गिरफ्तारी करने के सख्त दिशा-निर्देश दिये गये हैं । जिस क्रम में मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी व अमित कुमार सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में पुलिस टीम द्वारा बनभूलपुरा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों क्रमशः रईश उर्फ बब्लू S/O स्व0 मो० उमर R/O गफूर बस्ती वार्ड न0 24 थाना बनभूलपुरा उम्र-35 वर्ष को 32 अदद नशीले इंजेक्शन (Buprenorphine, Avil Pheniramire meleate injuction) व समीर पाशा पुत्र शमीम पाशा उम्र -25 वर्ष निवासी जवाहर नगर फारुख दुकानदार वाली गली वार्ड न0 15 थाना-बनभूलपुरा नैनीताल को 14 अदद (Buprenorphine, Avil Pheniramire meleate injuction) कुल 46 नशीले इंजेक्शन* के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली बनभूलपुरा* पर *मु0अ0सं0 33/26 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट* पंजीकृत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *