रिपोर्ट – वंश शर्मा
झबरेड़ा | थाना झबरेड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम खजुरी में रास्ते की पानी की नाली को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के मोहित, मंगता, मेनपाल, उस्मान एवं आबाद द्वारा सड़क पर हो-हल्ला कर आमादा फसाद की स्थिति उत्पन्न की जा रही थी । सूचना पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा संबंधित व्यक्तियों को समझाने का काफी प्रयास किया गया, किन्तु वे नहीं माने। शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के दृष्टिगत सभी अभियुक्तों को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कारण गिरफ्तारी बताकर हिरासत में लिया गया ।
आरोपियों के विरुध्द नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
1. मोहित पुत्र नकली निवासी ग्राम खजुरी, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार
2. मंगता पुत्र नकली निवासी ग्राम खजुरी, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार
3. मेनपाल पुत्र नकली निवासी ग्राम खजुरी, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार
4. उस्मान पुत्र इरफान निवासी ग्राम खजुरी, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार
5. आबाद पुत्र इरफान निवासी ग्राम खजुरी, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार
















Leave a Reply