हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस हुआ बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | वादी राजकुमार निवासी भगवानपुर हरिद्वार द्वारा कोतवाली भगवानपुर में तहरीर देकर अंकित कराया था कि आरोपी कार्तिक पुत्र सतवीर निवासी वार्ड न0-8 भगवानपुर द्वारा मेरी नाबालिक नातिन को जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर फायरिंग कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया है व वादी के साथ भी गाली गलोच कर जान से मारने की धमकी दी गई है । घायल नातिन का उपचार मंहत इन्द्रेश अस्पताल देहरादून में चल रहा है। वादी मुकदमा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया । प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये SSP हरिद्वार द्वारा आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश निर्गत किये गये थे । आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया था, गठित की गयी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मुखबिर की सूचना पर आरोपी कार्तिक उपरोक्त को हसनपुर मदनपुर तिराहे के पास से घटना में प्रयुक्त तमंचे व खोखा कारतूस के साथ पकडा गया है। मुकदमा उपरोक्त मे आर्म्स एक्ट की बढोतरी की गई है ।

*नाम व पता आरोपी*
01.कार्तिक पुत्र सतवीर निवासी निकट रविदास मंदिर भगवानपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार।

*बरामदगी का विवरण*
1- तमन्चा 315 बोर
2- एक खोखा कारतूस 315 बोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *