हरिद्वार पुलिस द्वारा 01आरोपी को अवैध मादक पदार्थ चरस के साथ धर दबोचा आरोपी के कब्जे से 149 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस/₹680/- नगद बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया । प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा उपरोक्त आदेश के क्रम में थाना क्षेत्रांतर्गत अलग -अलग टीमों का गठन किया गया व गठित टीमो को कड़ी कार्रवाई/हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । दौराने चैंकिंग आरोपी शुभम पुत्र राजू निवासी मोहल्ला कड़च्छ कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को 149 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस के साथ भगत सिंह चौक के पास से पकडा गया । आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*नाम व पता आरोपी*
शुभम पुत्र राजू निवासी मोहल्ला कड़च्छ कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।

*बरामदगी का विवरण*
1-149 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस
2-₹680/- नगद बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *