रिपोर्ट – वंश शर्मा
पथरी | जनपद हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जागरुकता अभियान *”पुलिस आपके द्वार”* कार्यक्रम के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देश में कुशल पर्यवेक्षण मे थाना पथरी पुलिस टीम द्वारा आयुर्वैदिक युनानी कॉलेज पदार्थ पथरी मे महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों, गौरा शक्ति एप्प,उत्तराखंड पुलिस एप्प, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1090/1091 साइबर अपराध से बचाव, हेल्पलाइन 1930, छेड़छाड़,घरेलू हिंसा तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें | पुलिस सदैव आपकी सहायता एवं सुरक्षा के लिए तत्पर है। साथ ही आत्मरक्षा के सामान्य उपायों एवं सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए । स्थनीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सुरक्षा एवं विश्वास बढ़ाने वाला कदम बताया की पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित की जायेगी ।
















Leave a Reply