रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | राजकीय इण्टर कालेज सलेमपुर (महदूद) के प्रधानाचार्य सुरेश चन्द्र द्विवेदी द्वारा कोतवाली रानीपुर पर सूचना दी गई कि राजकीय इण्टर कालेज सलेमपुर में बोर्ड परीक्षाओ के अन्तर्गत हिन्दी विषय का पेपर आयोजित किया गया था। परिक्षा के दौरान 04 युवतियां व 03 युवक मूल परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र पर अपने फोटो चस्पा कर परीक्षा देते हुये पाये गये एवं एक संदिग्ध परीक्षा केन्द्र से फरार हो गया। प्रधानाचार्य की तहरीर एवं पर उक्त व्यक्तियो के विरूद्ध तत्काल थाने पर मु0अ0सं0 59/2026 धारा 318(2),319(2),61(2) बी0एन0एस0 व 3/6 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम*का अभियोग पंजीकृत किया गया । उपरोक्त घटना की संवेदनशीलता एवं वर्तमान में चल रही बोर्ड परीक्षाओ के मध्यनजर उच्चाधिकारीगण के निर्देशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुये अभियोग में नामजद 07 आरोपियो को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से फर्जी प्रवेश पत्रो को बरामद किया गया है तथा आरोपियो के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। एक अन्य फरार संदिग्ध की तलाश की जा रही है ।
*विवरण आरोपित-*
1- गुलफाम पुत्र मौ० युसुफ चमरिया लालढांग हरिद्वार उम्र 21 वर्ष
2- कृष्ण पाल पुत्र माम चन्द निवासी रावली महदूद हरिद्वार उम्र 24 वर्ष
3- कैफ पुत्र मौ० जावेद निवासी सुल्तानपुर हरिद्वार उम्र 19 वर्ष
व 04 युवतियां
















Leave a Reply